Categories: News-Headlines

भारत-ब्रिटेन के बीच का पहले ट्राई सर्विस युद्धाभ्यास ‘कोंकण शक्ति 2021’ का समुद्री चरण जोरों पर

भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के सशस्त्र बलों के बीच पहली त्रि-सेवा अभ्यास ‘कोंकण शक्ति 2021’ का समुद्री चरण अरब सागर में कोंकण तट पर आयोजित किया जा रहा है। बंदरगाह संबंधी योजना का चरण पूरा होने पर, अभ्यास का समुद्री चरण 24 अक्टूबर को शुरू हुआ। यह चरण 27 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

सभी भाग लेने वाली इकाइयों को दो विरोधी ताकतों में विभाजित किया गया, जिसका उद्देश्य पूर्व-निर्धारित स्थान पर थल सैनिकों को समुद्र पर अधिकार प्राप्त कराना था। एक बल का नेतृत्व फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट ने किया और इसमें फ्लैग शिप आईएनएस चेन्नई, भारतीय नौसेना के अन्य युद्धपोत और रॉयल नेवी के टाइप 23 फ्रिगेट एचएमएस रिचमंड शामिल थे। यूके कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के तहत संचालित अन्य बल में विमानवाहक पोत, एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ, अन्य यूके और नीदरलैंड के नौसैनिक जहाज और भारतीय युद्धपोत शामिल हैं।

दोनों बलों ने अपने-अपने ग्रुप के भीतर सी-एप्रोच, एयर डायरेक्शन और लड़ाकू विमानों (मिग 29के और एफ35 बी विमानों) द्वारा हमले वाले अभियान, समुद्र में युद्ध की परिस्थितियों के बीच हेलीकॉप्टरों (सी किंग, चेतक और वाइल्डकैट) के क्रॉस कंट्रोल जैसे अभ्यास तथा हवा में अपनी स्थिति बदलने वाले लक्ष्यों पर गन से फायरिंग करने जैसे अभ्यास किए। सैन्य बलों की आभासी तैनाती एवं एक संयुक्त कमांड ऑपरेशन सेंटर की स्थापना की गई। इसके बाद दोनों सेनाओं ने समुद्र में हवा में अत्याधुनिक अभ्यास तथा सब सरफेस अभ्यास किए।

हवाई अभियानों में भारतीय समुद्री गश्ती विमान (एमपीए) डोर्नियर, भारतीय नौसेना (मिग 29 के), रॉयल नेवी (एफ 35 बी) और भारतीय वायुसेना (एसयू -30 और जगुआर) लड़ाकू विमानों के दस्ते पर हमले शामिल थे, साथ ही इस फॉर्मेशन पर कंपोजिट फ्लाई पास्ट शामिल था। रात में भारतीय स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी और रॉयल नेवी द्वारा संचालित पानी के भीतर रिमोट नियंत्रित वाहन ईएमएटीटी के साथ सब सरफेस अभ्यास किए गए। भारतीय समुद्री गश्ती विमान (एमपीए), पी8आई ने भी अभ्यास में भाग लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.