Categories: News-Headlines

भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास का छठा संस्करण “युद्धाभ्यास शक्ति 2021” फ्रांस में आयोजित

भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्धाभ्यास शक्ति 2021” का छठा संस्करण 15 नवंबर 2021 को उद्घाटन समारोह के साथ फ्रांस के सैन्य स्कूल ड्रैगुइनान में शुरू हुआ। भारतीय सेना के दल का प्रतिनिधित्व गोरखा राइफल्स और सपोर्ट आर्म्स की एक बटालियन के तीन अधिकारियों, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी और 37 सैनिकों की एक संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है।

अब तक के प्रशिक्षण में संयुक्त योजना निर्माण के पहलुओं, सैन्य अभियानों के संचालन की आपसी समझ और संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत आतंकवाद विरोधी वातावरण में संयुक्त रूप से अभियानों के लिए आवश्यक समन्वय संबंधी आयामों की पहचान पर ध्यान केंद्रित किया गया है। भाग लेने वाली सैन्य टुकड़ियों को कॉम्बैट कंडीशनिंग और सामरिक प्रशिक्षण के चरणों से भी गुज़ारा गया है जिसमें फायरिंग अभ्यास और ‘युद्ध की परिस्थितियों के लिहाज से सख्त बनाने वाले’ कार्य सत्र शामिल हैं। अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है जो दो चरणों के दौरान हासिल किए गए मानकों को मान्यता प्रदान करने के लिए 36 घंटे के कठिन अभ्यास के साथ समाप्त होगा।

संयुक्त प्रशिक्षण के अलावा यह सैन्य दल मार्सिले में मेज़ारग्यूज़ वॉर सीमेट्री का दौरा करने गया, जहां प्रथम विश्व युद्ध के 1,002 भारतीय सैनिकों का अंतिम संस्कार किया गया है। भारतीय और फ्रांसीसी टुकड़ियों ने एक साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया और वीरगति को प्राप्त हुए वीरों की वीरता को याद करने के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

17 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

19 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

21 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

21 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.