Categories: News-Headlines

भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की

भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है। आज बांग्लादेश के ढाका में आयोजित हिन्द महासागर तटीय सहयोग संघ -आईओआरए की मंत्रिपरिषद की 22वीं बैठक में भारत ने कहा कि वह चाहता है कि इसके लिए आईओआरए को मजबूत बनाया जाए।

बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने किया। उन्‍होंने इस अवसर पर क्षमता निर्माण, आपदा जोखिम प्रबंधन और विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में आईओआरए सचिवालय के प्रयासों में भारत के योगदान का उल्‍लेख भी किया। उन्‍होनें जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निबटने की दिशा में पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली और बाजरा के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष जैसी भारत की पहल पर प्रकाश डाला।

आईओआरए 23 सदस्यों और 10 संवाद भागीदारों के साथ हिंद महासागर क्षेत्र में सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित संगठन है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

15 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.