भारत ने भीषण वित्तीय संकट से जूझ रहे श्रीलंका को उबारने के लिए एक अरब अमरीकी डॉलर की ऋण सुविधा एक वर्ष के लिए बढा दी है। यह पिछले वर्ष श्रीलंका को भारत की ओर से दी गई चार अरब अमरीकी डॉलर की आपात सहायता का हिस्सा है। यह राशि इस वर्ष मार्च तक पूरी दी जानी थी लेकिन अब इसे मार्च 2024 तक के लिए बढा दिया गया है। श्रीलंका की उप वित्त मंत्री प्रियंथा रत्नायके के अनुसार इससे श्रीलंका को आवश्यक आयातित वस्तुओं का भुगतान करने में मदद मिलेगी। भारत की ओर से दी जाने वाली ऋण सहायता इस बात का परिचायक है कि भारत श्रीलंका के लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है।
श्रीलंका में पिछले साल सबसे बुरा वित्तीय संकट का दौर आया था। ईंधन, रसोई गैस और दवाओं जैसी महत्वपूर्ण आयातित वस्तुओं का भुगतान करने में भी कठिनाई हो रही थी। हालांकि स्थिति में अब सुधार हुआ है। श्रीलंका को मार्च में अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से लगभग तीन अरब अमरीकी डॉलर का आर्थिक पैकेज मिला था।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment