Categories: News-Headlines

भारत ने लगभग 30 लाख करोड़ रुपये के 18 महत्‍वपूर्ण खनिज खंडों की नीलामी शुरू की

भारत ने 2030 तक अपनी 50 प्रतिशत बिजली गैर-जीवाश्म स्रोतों से पैदा करने की महत्वाकांक्षा के अनुरूप लगभग 30 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 18 महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी शुरू की है। कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई दिल्ली में खनन नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार के प्रयास महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और खनन से संबंधित वैश्विक स्थिरता के लक्ष्यों के अनुरूप हैं। ये खनिज नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा, फार्मास्यूटिकल्स और उच्च तकनीकी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

नीलामी प्रक्रिया में निविदा दस्तावेजों की बिक्री के बाद पारदर्शी तरीके से दो-चरणों में नीलामी के माध्यम से ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी। वर्ष 2023 में खान और खनिज अधिनियम में संशोधन के जरिए 24 खनिजों की महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के रूप में पहचान की गई। इससे केंद्र सरकार को खनिज रियायतें देने का अधिकार मिल गया। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि खान मंत्रालय खनन क्षेत्र के स्टार्टअप और सूक्ष्‍म तथा लघु इकाई क्षेत्र में अनुसंधान तथा नवाचार के वित्तपोषण के लिए अपने विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम का भी विस्तार करेगा।

एक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए पांच स्टार्टअप को सात करोड़ रुपये का वित्तीय अनुदान दिया गया है। देश के स्वच्छ ऊर्जा एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए नीलामी का पहला चरण पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था। प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि सरकार के फिर से सत्‍ता में आने के बाद नीलामी का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

17 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.