Categories: News-Headlines

भारत ने रूस के मॉस्‍को में अफगानिस्‍तान पर प्रारूप परामर्श की चौथी बैठक में भाग लिया

भारत ने कल रूस के मॉस्‍को में अफगानिस्‍तान पर प्रारूप परामर्श की चौथी बैठक में भाग लिया। रूस, चीन, पाकिस्‍तान, ईरान, कजाखस्‍तान, किर्गिस्‍तान, ताजिकिस्‍तान, तुर्कमेनिस्‍तान और उज़्बेकिस्‍तान के विशेष दूत और वरिष्‍ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए। विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान, प्रतिभागियों ने अफगानिस्‍तान से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। मानवीय स्थिति और सहायता, अफगानिस्‍तान में विभिन्‍न पक्षों की वार्ता, समावेशी सरकार के गठन, आतंकवाद के खतरे की रोकथाम और क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के जारी प्रयासों पर विचार हुआ। मॉस्‍को प्रारूप परामर्श बैठक से अलग पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान और ईरान मामलों के संयुक्‍त सचिव के नेतृत्‍व में भारतीय शिष्‍टमंडल ने बैठक में भाग ले रहे देशों के विशेष दूतों के साथ चर्चा भी की।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

20 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.