Categories: News-Headlines

भारत ने यमन संघर्ष में दो महीने के संघर्ष विराम का स्वागत किया

भारत ने यमन संघर्ष में 2 अप्रैल से घोषित दो महीने के संघर्ष विराम का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि भारत को आशा है कि यह संधि व्यापक और स्थायी संघर्ष विराम का रास्ता खोलेगी और यमन में आठ वर्ष से जारी संघर्ष समाप्त करने की सकारात्मक राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि यमन के साथ भारत के ऐतिहासिक और मैत्री संबंध हैं और भारत यमन में शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.