भारत ने मानवीय सहायता के अन्तर्गत चिकित्सा आपूर्ति आज अफगानिस्तान को भेजी। इन दवाओं को काबुल में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा और काबुल के इंदिरा गांधी बाल अस्पताल में भेजी जाएंगाी। राहत सामग्री उसी विमान से भेजी गई, जिसमें कल अफगानिस्तान में फंसे 104 लोगों को भारत लाया गया था। उड़ान में 10 भारतीयों और 94 अफगान नागरिकों को लाया गया, जिनमें अफगान अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य भी शामिल थे। इस विमान में गुरु ग्रंथ साहिब की दो प्रतियां और कुछ प्राचीन हिंदू पांडुलिपियां भी लाई गईं हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन देवी शक्ति के अर्न्तगत अब तक कुल 6 सौ 69 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला गया है। इसमें 4 सौ 48 भारतीय और 2 सौ 6 अफगान हैं, जिसमें अफगान हिंदू और सिख अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य शामिल हैं। इस वर्ष अगस्त के महीने में 4 सौ 38 भारतीयों सहित कुल 5 सौ 65 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला गया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment