मानवीय सहायता के अंतर्गत भारत ने अफगानिस्तान को चिकित्सा मदद की चौथी खेप में तीन टन से अधिक जीवन रक्षक दवाइयां भेजी हैं। यह खेप काबुल में इन्दिरा गांधी अस्पताल को सौंपी गई है।
विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि भारत, अफगानिस्तान के लोगों के साथ विशेष संबंध जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें मानवीय सहायता उपलब्ध करा रहा है। इसी के अंतर्गत भारत, अफगानिस्तान को चिकित्सा सहायता की तीन खेप पहले ही पहुंचा चुका है। इनमें पांच लाख कोविड टीके और जीवन रक्षक दवाईयां शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा है कि ये खेप विश्व स्वास्थ्य संगठन और काबुल में इन्दिरा गांधी बाल अस्पताल को दी गई हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि आने वाले सप्ताह में भारत सरकार मानवीय आधार पर मदद की और खेप भेजेगी। इनमें अफगानिस्तान की जनता के लिए दवाईयां और अनाज शामिल होंगे।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment