भारत ने भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंचों का दुरुपयोग करने के लिए पाकिस्तान की कडी आलोचना की। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन में प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा से भारत के अभिन्न तथा अविभाज्य अंग थे, हैं और रहेंगे। इसमें वह क्षेत्र भी शामिल है जो पाकिस्तान के गैर कानूनी कब्जे में है। प्रथम सचिव पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कश्मीर पर की गई टिप्पणी का जवाब दे रही थीं। उन्होंने पाकिस्तान से अवैध रूप से कब्जा किये गये सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने को कहा।
परंपरा के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन महासभा को संबोधित करने वाले पहले वक्ता थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे। यह महासभा में उनका 7वां संबोधन होगा। हमारे विशेष संवाददाता अतुल कुमार तिवारी ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री के संबोधन में कोविड महामारी की चुनौतियों, आतंकवाद से निपटने की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों का उल्लेख होने की संभावना है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment