Categories: News-Headlines

भारत ने परामर्श सुविधा के लिए खाड़ी सहयोग परिषद के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने खाड़ी सहयोग परिषद के महासचिव नाएफ फलह मुबारक अल-हजरफ के साथ भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच परामर्श तंत्र विकसित करने के सहमति-पत्र पर हस्‍ताक्षर किए हैं। डॉक्‍टर जयशंकर ने द्विपक्षीय बैठक में वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिति के संदर्भ में भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच सहयोग की प्रासंगिकता पर चर्चा की। विदेश मंत्री दस से बारह सितम्‍बर तक तीन दिन की सऊदी अरब यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री के रूप में यह उनकी पहली सऊदी यात्रा है। सऊदी अरब पहुंचने पर डॉक्‍टर जयशंकर ने रियाद में भारतीय प्रवासियों को सम्‍बोधित किया। उन्‍होंने कहा कि भारत ने अपनी अर्थव्‍यवस्‍था मजबूत करने और उच्‍च आय वाला देश बनने के लिए कई साहसिक कदम उठाए हैं। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन संकट से उत्‍पन्‍न चुनौतियों के बावजूद भारत इस वर्ष सात प्रतिशत की वृद्धि दर से विश्‍व की तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था बनेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

11 minutes ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

56 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.