Categories: News-Headlines

भारत ने अफगानिस्‍तान में समाज के सभी वर्गों के लोगों की सत्‍ता में भागीदारी का आह्वान किया

भारत ने अफगानिस्तान में अफगान समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाली समावेशी सरकार का आह्वान किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान पर बहस को संबोधित करते हुए, विश्‍व संगठन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि समावेशी राजनीतिक समझौते के माध्यम से एक व्यापक, समावेशी और विभिन्‍न वर्गों के प्रतिनिधित्‍व वाली व्‍यवस्‍था को अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता और वैधता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अफगान महिलाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए, अफगान बच्चों की आकांक्षाओं को साकार किया जाना चाहिए और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए। टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि अफगानिस्तान में स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई है और इसके पड़ोसी देशों, मित्रों और भारत के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल किसी देश को धमकाने या हमला करने या आतंकवादियों को पनाह देने अथवा प्रशिक्षित करने या उन्हें आर्थिक सहायता देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.