Categories: News-Headlines

भारत ने अफगानिस्तान में मानवीय सहायता के लिए वैश्विक समुदाय से एकजुट होने का आग्रह किया

भारत ने अफगानिस्‍तान के लोगों की मानवीय आवश्‍यकताएं पूरी करने के लिए विश्‍व समुदाय से एकजुट होने का आग्रह किया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्‍यूयॉर्क में कहा कि अफगान लोगों को मानवीय सहायता उपलब्‍ध कराने मे लगी एजेंसियों की संकट ग्रस्‍त लोगों तक सीधे और निर्बाध पहुंच सुनिश्‍चि‍त की जानी चाहिए। उन्‍होंने अफगानिस्‍तान पर जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि तालिबान को आतंकवाद के लिए अफगानिस्‍तान की जमीन का इस्‍तेमाल नहीं होने देने की अपनी प्रतिबद्धता निभानी होगी। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पूरे विश्‍व को एक व्‍यापक समावेशी प्रक्रिया की आशा है जिसमें अफगानी समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्‍व मिले।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.