भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास सूर्य किरण का 15वां संस्करण 20 सितंबर 2021 से पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में शुरू हो रहा है। इस अभ्यास के दौरान, भारतीय सेना की एक इन्फैंट्री बटालियन और नेपाली सेना के समकक्ष सैन्य बल अपने-अपने देशों में लंबे समय तक विभिन्न आतंकवाद विरोधी अभियानों के संचालन के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों को साझा करेंगे।
अभ्यास के अंतर्गत दोनों देशों की सेना एक-दूसरे के हथियारों, उपकरणों, रणनीति, तकनीकों और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद रोधी वातावरण में संचालन की प्रक्रियाओं से परिचित होंगी। इसके अलावा मानवीय सहायता और आपदा राहत, ऊंचाई वाले युद्ध, वनों में युद्ध आदि जैसे विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ अकादमिक चर्चाओं की एक श्रृंखला होगी। संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण दोनों देशों की सेना के पहाड़ी इलाकों में उग्रवाद का मुकाबला करने में प्रदर्शन का परीक्षण करने के लिए 48 घंटे के कठिन अभ्यास के साथ समाप्त होगा। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच अंतर-संचालनीयता और विशेषज्ञता साझा करने के लिए एक पहल का हिस्सा है।
यह संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा और दोनों देशों के बीच पारंपरिक दोस्ती को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। अभ्यास सूर्य किरण का अंतिम संस्करण 2019 में नेपाल में आयोजित किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment