विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि भारत इस वर्ष दिसम्बर से जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज नई दिल्ली में कहा कि भारत की अध्यक्षता के दौरान अगले वर्ष जी-20 शिखर बैठक की मेजबानी के अलावा देशभर में विभिन्न स्तरों पर जी-20 से जुडे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभकामना देने से जुडे एक सवाल के जवाब में अरिंदम बागची ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष भी दलाई लामा से बात की थी। उन्होंने कहा कि दलाई लामा के साथ भारत में सम्मानित अतिथि के रूप में व्यवहार, सरकार की सतत नीति रही है। प्रवक्ता ने कहा कि दलाई लामा को भारत में आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की स्वतंत्रता है। भारत में उनका जन्मदिन अनुयायियों द्वारा मनाया जाता है। अरिंदम बागची ने कहा कि दलाई लामा को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं को इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से बोरिस जॉनसन के त्यागपत्र देने पर प्रवक्ता ने कहा कि ये ब्रिटेन का आंतरिक घटनाक्रम हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment