Categories: News-Headlines

भारत जी-20 सम्‍मेलन की अध्यक्षता के दौरान बांग्लादेश को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित करेगा

भारत जी-20 सम्‍मेलन की अध्यक्षता के दौरान बांग्लादेश को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित करेगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुछ अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को आमंत्रित करने की जी-20 परंपरा के अनुसार भारत ने बांग्लादेश, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्‍पेन, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र को आमंत्रित करने का फैसला किया है।

दिसंबर 2022 से शुरू होने वाले जी-20 सम्‍मेलन के दौरान देश भर में दो सौ से अधिक बैठकें किये जाने की उम्‍मीद है। जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का सम्मेलन अगले साल 09 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है।

जी-20 या ग्रुप ऑफ ट्वेंटी, दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान सहित 19 देश शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.