भारत-जर्मन सहयोग के अंतर्गत नीति आयोग ने आज पहला सतत विकास लक्ष्य-एस डी जी शहरी सूचकांक और डैशबोर्ड 2021-22 जारी किया। यह सूचकांक और डैशबोर्ड भारत-जर्मन विकास सहयोग के तहत शहरों में सतत विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण को आगे बढ़ाने पर केंद्रित नीति आयोग और जर्मन सरकार के मंत्रायल -बी एम जे़ड सहयोग का परिणाम है। इसे तैयार करने में कुल छप्पन शहरी क्षेत्रों पर विचार किया गया। इस सूचकांक में शिमला सबसे ऊपर है उसके बाद कोयंबटूर और चंडीगढ़ का स्थान है।
नीति आय़ोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार और बीएमजेड के महानिदेशक प्रो डॉ क्लाउडिया वार्निंग ने इंडेक्स और डैशबोर्ड जारी किया। इस अवसर पर डॉ कुमार ने कहा कि शहर तेजी से विकास के इंजन बन रहे हैं। उन्होंने कहा, सतत विकास लक्ष्य पर आधारित शहरी सूचकांक और डैशबोर्ड, नीति आयोग और जीआईजेड के बीच अभिनव साझेदारी का नमूना है।
इससे शहरों में एक मजबूत सतत विकास लक्ष्य निगरानी प्रणाली स्थापित करने में मदद मिलेगी। यह सूचकांक और डैशबोर्ड सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण को और मजबूत करेगा। इससे देश के सतत विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है।
हमारे संवाददाता ने बताय़ा है कि सतत विकास लक्ष्य शहरी सूचकांक के लिए प्रयुक्त सांख्यिकीय पद्धति विश्व स्तर पर स्वीकृत कार्यप्रणाली से ली गई है।
सूचकांक में शामिल 56 शहरी क्षेत्रों में से 44 शहरों की आबादी दस लाख से अधिक हैं। अन्य 12 शहरी क्षेत्र राज्यों की राजधानियां हैं, जिनकी आबादी दस लाख से कम है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment