53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ आज गोवा में होगा। उद्घाटन समारोह पणजी के निकट डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा।उद्घाटन समारोह में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा राज्य मंत्री एल मुरुगन शामिल होंगे। इसमें मृणाल ठाकुर, वरुण धवन, कैथरीन टेरेसाश, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन और अमृता खानविलकर जैसी कई फिल्मी हस्तियां भी शामिल होंगी।
समारोह में देश भर के फिल्म कलाकार और देश-विदेश के संगीत और नृत्य समूह अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। आजादी का अमृत महोत्सव की भावना के साथ आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह का विषय है – पिछले एक सौ वर्षों में भारतीय सिनेमा का विकास। एक रिपोर्ट-
भारतीय पैनोरमा वर्ग में 25 फीचर फिल्में और 20 गैर फीचर फिल्में दिखाई जायेंगी। अन्तरराष्ट्रीय संवर्ग में एक सौ 83 फिल्में पदर्शित की जायेंगी। उद्घाटन समारोह में स्पेन के फिल्म निर्देशक कार्लोस सौरा को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जायेगा। समारोह में पांच मुख्य देश हैं और कंट्री फोकस पैकेज के तहत वहां की आठ फिल्में दिखाई जायेंगी। महोत्सव का आरंभ ऑस्ट्रियाई निर्देशक डाइटेर बर्नर की फिल्म अल्मा एंड ऑस्कर के साथ होगी।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment