Categories: News-Headlines

भारत के लक्ष्य सेन विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष दस खिलाड़ियों में पहुंचे

भारत के लक्ष्य सेन विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में पहुंच गए हैं। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन ओपन 2022 के उप-विजेता लक्ष्‍य ने रैंकिंग में 9वां स्थान हासिल किया। पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत 12वें और साई प्रणीत 19वें स्थान पर हैं। विक्टर एक्सलसेन ने अपना शीर्ष स्‍थान बरकरार रखा है।

महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु 7वें स्थान पर हैं, जबकि सायना नेहवाल 23वें स्थान पर खिसक गई हैं।

पुरुष डबल्‍स रैंकिंग में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी एक पायदान ऊपर चढ़कर सातवें पायदान पर पहुंच गई है।

महिला डबल्‍स में, त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी 12 स्थान की छलांग लगाते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 34वें पायदान पर पहुंच गई है, जबकि अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी एक स्थान के नुकसान के साथ 20वें स्‍थान पर आ गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

57 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

57 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

57 minutes ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

57 minutes ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

57 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

57 minutes ago

This website uses cookies.