Categories: News-Headlines

भारत की G20 अध्यक्षता के तहत कृषि कार्य समूह (AWG) की प्रथम कृषि प्रतिनिधि बैठक (ADM) के आतिथ्य के लिए इंदौर तैयार

तीन दिवसीय कार्यक्रम, प्रथम एडीएम का आयोजन 13-15 फरवरी 2023 के दौरान इंदौर में किया जाएगा। इस बैठक में जी20 सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लगभग सौ प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण पोषक अनाज और इसके मूल्यवर्धित खाद्य उत्पादों के साथ-साथ पशुपालन एवं मत्स्य पालन के स्टॉल होंगे। कृषि कार्य समूह के प्रथम एडीएम के दौरान, कृषि संबंधी मामलों पर विचार-विमर्श करने के लिए पहले दिन दो कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। दूसरे दिन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाग लेंगे, जिसके बाद सहभागी सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बीच सामान्य चर्चा होगी।

तीसरा दिन एडब्ल्यूजी के प्रमुख प्रदेय उत्पादों पर विचार-विमर्श के लिए समर्पित होगा। यह एक तकनीकी सत्र होगा जिसमें सभी संबंधित सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से चर्चा और भागीदारी होगी।

कार्यक्रम के दौरान, शिष्टमंडलों को राजवाड़ा महल की हेरिटेज वॉक और मांडू किले के भ्रमण के माध्यम से समृद्ध भारतीय इतिहास का अनुभव प्राप्त होगा। भव्य रात्रि भोज और सांस्कृतिक प्रदर्शनों से भारतीय व्यंजनों एवं संस्कृति का आस्वादन प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

12 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

12 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

14 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.