ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के कर प्राधिकरणों के प्रमुखों की आज भारत की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। भारत में कर प्राधिकरणों के प्रमुख के रूप में भारत सरकार के राजस्व सचिव तरुण बजाज ने इस बैठक की अध्यक्षता की।
ब्रिक्स कर प्राधिकरणों ने डिजिटल दौर के साथ ही कोविड-19 महामारी के सामने आने के साथ पैदा हुई चुनौतियों पर विचार विमर्श किया साथ ही अपने अनुभव और इन चुनौतियों से पार पाने के लिए तैयार की गईं रणनीतियां साझा कीं। बैठक की समग्र विषयवस्तु कोविड-19 और डिजिटल दौर के चलते पैदा हुई चुनौतियों के बीच कर प्रशासन की व्यावसायिक प्रक्रियाओं को पुनर्परिभाषित करना थी। बैठकों के दौरान, कर अधिकारियों ने परस्पर सम्मान, एकजुटता और निरंतरता के सिद्धांतों के लिए मौजूद प्रतिबद्धता पर आधारित राय और विचारों का आदान प्रदान किया, जैसा कि 9 सितंबर, 2021 को 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, नई दिल्ली की डिक्लेरेशन जारी करने के दौरान कहा गया था।
बैठक से पहले 13 और 14 सितंबर, 2021 को ब्रिक्स देशों के कर विशेषज्ञों की बैठक हुई। इस बैठक में, कर विशेषज्ञों ने सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर विचार विमर्श किया, विचारों और अनुभवों का आदान प्रदान किया। यह विचार विमर्श प्रासंगिक विषयों पर हुआ, जिसमें कर प्रशासन, कर चोरी रोकने के लिए तकनीक का उपयोग, कर प्रशासन की प्रवर्तन से सेवा में बदली भूमिका, कोविड-19 की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों और रणनीतियों और करदाताओं द्वारा स्वैच्छिक अनुपालन बढ़ाने के लिए कर प्रशासन का विकास शामिल है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment