Categories: News-Headlines

भारत और UAE ने आतंकवाद और चरमपंथी ताक़तों के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ होने के महत्व पर बल दिया

भारत और संयुक्त अरब अमारात ने आतंकवादी और चरमपंथी ताकतों के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय के एक साथ खड़े होने के महत्व पर जोर दिया। दोनों देश इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि विश्व में आतंकवाद और उग्रवाद के लिए कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-संयुक्‍त अरब अमारात व्यापक सामरिक साझेदारी के अंतर्गत कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग में निरंतर प्रगति का भी मूल्यांकन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड महामारी के दौरान भारतीय समुदाय के लिए अमारात के सहयोग की सराहना की। उन्होंने पहली अक्टूबर से दुबई में होने वाले एक्सपो के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.