Categories: News-Headlines

भारत और सऊदी अरब ने हज यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए द्विपक्षीय हज समझौते, 2024 पर हस्‍ताक्षर किए

भारत और सऊदी अरब ने आपसी संबंधो को ओर मजबूत करते हुए और हज यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए द्विपक्षीय हज समझौते, 2024 पर हस्‍ताक्षर किए है। जद्दाह में केंद्रीय मंत्री स्‍मृति जूबिन ईरानी और सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री डॉक्‍टर तौफिक- बिन- फौजान- अल रबियाह ने समझौते पर हस्‍ताक्षर किए। केंद्रीय विदेश राज्‍यमंत्री वी. मुरलीधरन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

यह समझौता समावेशण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। पुरूष अभिभावक- मेहरम के बिना हज में महिलाओं की भागीदारी को बढाने के तौर तरीकों पर भी विचार विमर्श किया गया। दोनों देशों के बीच समावेशण और आपसी सम्‍मान बढाने के साथ-साथ भारतीय जायरीन की यात्रा को सुचारू बनाने के लिए यह समझौता एक महत्‍वपूर्ण कदम है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में स्‍मृति ईरानी ने कहा कि सऊदी अरब के शिष्‍टमंडल ने भारत की डिजिटल पहल विशेषकर अंतिम समय में हज यात्रियों को आवश्‍यक जानकारी मुहैया कराने की व्‍यवस्‍था की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों ने हज यात्रियों के लिए चिकित्‍सा सुविधाओं में बढोतरी किए जाने के महत्‍व को स्‍वीकार किया। वे कल जद्दाह में तीसरे हज और उमराह सम्‍मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगी। भारतीय शिष्‍टमंडल का भारतवंशियों और व्‍यापारिक समुदाय से भेंट का भी कार्यक्रम है। केंदीय मंत्री स्‍मृति ईरानी सऊदी अरब के दो दिन के दौरे पर हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

7 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

7 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.