Categories: News-Headlines

भारत और वियतनाम ने डिजिटल मीडिया में साझेदारी के लिये प्रतिबद्धता-पत्र पर हस्ताक्षर किये

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज वियतनाम के सूचना एवं संचार मंत्री गुयेन मान हंग के साथ एक प्रतिबद्धता-पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किये। इसके तहत दोनों देशों के बीच डिजिटल मीडिया के क्षेत्रों में सहयोग किया जायेगा तथा भारत और वियतनाम के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

एलओआई में प्रावधान किया गया है कि डिजिटल मीडिया तथा सोशल नेटवर्क के सम्बंध में नियामक ढांचा तथा नीतियां तैयार करने में सूचना और अनुभवों को साझा किया जायेगा। इसके अलावा दोनों देशों के मीडिया प्रोफेशनलों के क्षमता निर्माण तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जायेंगे।

भारत और वियतनाम के प्रगाढ़ सम्बंधों की झलक अनुराग ठाकुर के आवास पर दोनों मंत्रियों के बीच होने वाली चर्चा में नजर आई। अनुराग ठाकुर ने जोर देकर कहा कि माननीय राष्ट्रपति और भारत के माननीय प्रधानमंत्री की वियतनाम की हाल की यात्राओं से दोनों देशों के बीच सम्बंध और प्रगाढ़ हुये हैं। आज की बैठक से नई प्रौद्योगिकियों और “इंफोडेमिक” जैसी चुनौतियों वाले क्षेत्रों के मद्देनजर द्विपक्षीय सहयोग को आकार मिलेगा, जिनसे कोविड-19 के दौरान सभी देश जूझते रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने वियतनाम के अपने समकक्ष को डिजिटल मीडिया नैतिक संहिता के बारे में भी बताया, जिसे सरकार फरवरी 2021 से क्रियान्वित कर रही है।

गुयेन मान हंग ने अनुराग ठाकुर को वियतनाम आने के लिये आमंत्रित किया और कहा दोनों देशों के पत्रकारों को एक-दूसरे के सामाजिक-आर्थिक विकासों के बारे में सूचनाओं तक पहुंच दी जाये, ताकि सफलता की कहानियों से लोग परिचित हों तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान मजबूत बने।

बैठक में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेमपति, पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक जयदीप भटनागर, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय तथा भारत और वियतनाम पक्ष से अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस वर्ष भारत और वियतनाम के बीच “समग्र रणनीतिक साझेदारी” के पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं, तथा वर्ष 2022 में दोनों देशों के बीच राजनयिक सम्बंधों को पचास वर्ष हो जायेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

15 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.