भारत और वियतनाम ने संयुक्त राष्ट्र समुद्र विधि समझौता सम्मेलन-यूएनसीएलओएस के महत्व पर जोर देते हुए यथास्थिति को बदलने वाली एकतरफा कार्रवाइयों और धमकियों को खारिज किया है और किसी भी विवाद का हल अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज नई दिल्ली में वियतनाम के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री तो लाम के साथ द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। बैठक में, दोनों नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और क्षेत्र तथा विश्व में शांति, समृद्धि और स्थिरता बनाए रखने के लिए रणनीतिक, सुरक्षा और रक्षा संबंधों में सुधार के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों देश वियतनाम के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण में सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमत हुए । दोनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, समुद्री सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता को बनाए रखने और सुदृढ करने के महत्व की फिर पुष्टि की। दोनों पक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में हाल के घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment