Categories: News-Headlines

भारत और र्किगिज गणराज्‍य विकास परियोजनाओं में सहयोग के लिए बीस करोड अमेरिकी डॉलर की ऋण सुविधा पर सहमत

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि किर्गिज गणराज्य के विदेश मंत्री रुसलान कजाकबायेव के साथ उनकी सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक बातचीत हुई है। अपने ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि दोनों देश विभिन्‍न विकास परियोजनाओं के लिए 20 करोड़ अमरीकी डॉलर की ऋण सुविधा पर सहमत हुए हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देश उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक परियोजनाओं को निष्पादित करने पर भी सहमत हुए हैं। दोनों नेताओं ने भारतीय छात्रों को शीघ्र यात्रा अनुमति दिए जाने और उदार वीजा व्यवस्था की आवश्यकता पर चर्चा की।

विदेश मंत्री किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। डॉक्‍टर एस० जयशंकर ने कहा है कि भारत और किर्गिस्तान के बीच विकास में सहयोग धीरे-धीरे दोनों देशों के मजबूत संबंधों के आधार स्तंभ के रूप में उभरा है। विदेशमंत्री मंगलवार और बुधवार को आर्मेनिया जाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.