Categories: News-Headlines

भारत और रूस वार्षिक सकल कारोबार में 30 अरब डॉलर का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने की तरफ बढ रहे हैं: डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और रूस वार्षिक सकल कारोबार में तीस अरब डॉलर का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने की तरफ बढ रहे हैं। उन्‍होंने आज मॉस्‍को में व्‍यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्‍कृतिक सहयोग के बारे में दोनों देशों के सरकारी आयोग की बैठक में यह बात कही। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग में स्थिर रूप से प्रगति हो रही है। उन्‍होंने कहा कि भारत और रूस के बीच आर्थिक सहयोग दीर्घावधि स्थिरता की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन इसे टिकाऊ बनाये रखने के लिए संतुलन की आवश्‍यकता है। विदेश मंत्री ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि दोनों देश व्‍यापार और आर्थिक संबंधों की पूरी क्षमता का लाभ उठाने में सफल होंगे। डॉक्‍टर जयशंकर ने द्विपक्षीय व्‍यापार और आर्थिक संबंध को प्रगाढ करने के लिए भी इसी तरह का सहयोग जारी रहने की आशा व्‍यक्‍त की।

विदेश मंत्री ने कहा कि रूस से तेल खरीदना भारत के लिए लाभदायक है और भारत यह खरीद जारी रखना चाहेगा। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर दबाव बना हुआ है। इसलिए तेल और गैस का तीसरा बड़ा उपभोक्‍ता होने के नाते भारत को किफायती स्रोतों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि देश की आय बहुत अधिक नहीं है। विदेश मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करना सरकार का बुनियादी दायित्‍व है कि प्रत्‍येक भारतीय उपभोक्‍ता को हरसंभव संसाधन सुलभ हों। उन्‍होंने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष रूप से स्थिर और समय के साथ जांचे-परखे संबंध हैं और भविष्‍य में भी ऐसे ही बने रहेंगे।

डॉक्‍टर जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री के साथ टिकाऊ और संतुलित साझेदारी को सुदृढ़ करने पर चर्चा की। उन्‍होंने व्‍यापार, निवेश, ऊर्जा, उर्वरक, फार्मा, कृषि और पोत परिवहन के क्षेत्र में सहयोग बढाने के रास्‍ते तलाशने पर भी विचार-विमर्श किया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

25 minutes ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

1 hour ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

5 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.