Categories: News-Headlines

भारत और पेरू व्यापार समझौते पर बातचीत में गति – छठा दौर लीमा में संपन्न

व्यापार समझौते के लिए भारत-पेरू वार्ता का छठा दौर 12 से 14 फरवरी, 2024 तक पेरू के लीमा में आयोजित किया गया था, ताकि वर्ष 2017 में वार्ता प्रकिया की औपचारिक घोषणा के पश्चात शुरू हुए काम को जारी रखा जा सके।

इस दौर की शुरुआत उद्घाटन समारोह के साथ हुई। समारोह में पेरू की विदेश व्यापार उप मंत्री, टेरेसा मेरा; पेरू में भारत के राजदूत, विश्वास सपकाल; भारत के मुख्य वार्ताकार, विपुल बंसल; पेरू के मुख्य वार्ताकार, गेरार्डो मेज़ा; और दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।

समारोह के दौरान, पेरू की विदेश व्यापार उप मंत्री टेरेसा मेरा और भारत के मुख्य वार्ताकार विपुल बंसल ने संक्षिप्त परिचयात्मक टिप्पणी देते हुए दक्षता के साथ काम जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। कोरोना महामारी से पूर्व अगस्त 2019 तक दोनो देशों के बीच वार्ता के पांच सफल दौर आयोजित किए जा चुके थे। अक्टूबर, 2023 में वर्चुअल माध्यम से वार्ता का दौर दोबारा शुरू हुआ।

दोनों वक्ताओं ने रचनात्मक समाधान खोजने और आम सहमति तक पहुंचने के लिए व्यावहारिकता के साथ बातचीत प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के महत्व पर बल दिया। भारत और पेरू के बीच व्यापार समझौता दोनो देशों के नागरिकों और उद्यमों के लिए व्यापार के अधिक अवसर सृजित करेगा। इससे दोनो देशों के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक संबंध भी सुदृढ़ होंगे।

वार्ता के इस दौर में, नौ कार्य समूहों ने व्यक्तिगत बैठकें कीं। जिनमें वस्तु-व्यापार, उत्पत्ति के नियम, विभिन्न सेवाओं से संबद्ध व्यापार, सीमा शुल्क प्रक्रियाएं, व्यापार सुविधा, विवाद निपटान, प्रारंभिक प्रावधान और सामान्य परिभाषाएं, अंतिम प्रावधान और कानूनी तथा संस्थागत मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

छठे दौर की इन बैठकों में दोनों देशों के 70 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान संबंधित वार्ता दलों ने भी हिस्सा लिया। पेरू की ओर से, प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश व्यापार और पर्यटन मंत्रालय ने किया, जिसमें अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, उत्पादन, सीमा शुल्क प्रशासन सहित अन्य प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में वाणिज्य विभाग, राजस्व विभाग और विदेश व्यापार महानिदेशालय के सरकारी अधिकारी और कानूनी प्रतिनिधि शामिल थे।

इस सप्ताह व्यापार में तकनीकी बाधाएं, स्वच्छता और पौधों से संबद्ध अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, व्यापार सहयोग और समाधान से संबद्ध अन्य कार्यबल आभासी बैठकें जारी रखेंगे। अगला दौर अप्रैल 2024 में आयोजित होने की उम्मीद है। तारीख आने वाले दिनों में निर्धारित की जाएगी।

पिछले दो दशकों में, भारत और पेरू के बीच व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2003 में दोनो देशों के बीच व्यापार 66 मिलियन अमेरिकी डॉलर था जो वर्ष 2023 में बढ़कर लगभग 3.68 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

16 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

52 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.