Categories: News-Headlines

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया का अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्‍यापार सौ अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्‍य

केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि ऑस्‍ट्रेलिया और भारत अगले पांच वर्ष में सौ अरब डॉलर के व्‍यापार का लक्ष्‍य रखेंगे फिलहाल 30 अरब डॉलर के व्‍यापार से दोनों देश संतुष्‍ट नहीं हैं। वे नई दिल्‍ली में भारत-ऑस्‍ट्रेलिया 18वें संयुक्‍त मंत्रिस्‍तरीय आयोग पर ऑस्‍ट्रेलिया के व्‍यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फारेल के साथ संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के पास सरकार, व्‍यापार और जनता से जनता के स्‍तर पर कुछ महत्‍वपूर्ण प्रतिभाएं हैं और दोनों देश मिलकर विश्‍व में बहुत बड़ा अंतर ला सकते हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों ने आर्थिक सहयोग और व्‍यापार समझौते के दूसरे चरण के लिए बातचीत शुरू करने का स्‍वागत किया है जिसमें वे एक-दूसरे के साथ बड़े स्‍तर पर सहयोग और साझेदारी कर सकते हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि दो भाइयों की तरह दोनों देश मिलकर विभिन्‍न विषयों पर काम कर रहे हैं। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया कानून के शासन और पारदर्शी प्रणालियों समेत लोकतांत्रिक मूल्‍यों को साझा मानते हैं और दोनों देश एक-दूसरे के पूरक हैं।

उन्‍होंने यह भी कहा कि दोनों देश नवाचार, रक्षा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, शिक्षा और ऊर्जा प्रणालियों में विजय के अवसरों से लाभ उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि एक-दूसरे की सक्षमताओं को बढ़ावा देने पर आपसी हितों और विकास के लिए विशेष रूप से ध्‍यान केंद्रित करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

19 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

19 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

21 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

22 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.