भारत और इस्राइल अगले महीने मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। इस्राइल के विदेश मंत्री यैर लापिड के साथ वार्ता के बाद भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने बताया कि मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता नवंबर में शुरू होगी और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अगले वर्ष जून तक संपन्न हो जाएगी। दोनों देशों के मंत्रियों ने व्यापक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। वे कोविड टीकाकरण प्रमाणन की आपसी मान्यता पर सिद्धान्त रूप से सहमत हुए। डॉक्टर जयशंकर ने इस्राइल का अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के नए सदस्य के रूप में स्वागत किया।
विदेश मंत्री डॉक्टर जयशंकर ने याद वाशेम में होलोकास्ट के कैदियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि यह स्मारक बुराई के साथ संघर्ष की लचीली और मजबूत मानवीय भावना का प्रमाण है। वे इस्राइल के संग्रहालय में कदावुमबागम सिनगॉग, यहूदियों के उपासनास्थल, को भी देखने गए और वहां कोचिनी-यहूदी समुदाय के युवा सदस्यों से मुलाकात की।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment