Categories: News-Headlines

भारत और अमेरिका रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार में सहयोग पर हुए सहमत

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के बीच 11वीं रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) समूह की बैठक 9 नवंबर, 2021 को वर्चुअली आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव (रक्षा उत्पादन) राज कुमार और अमेरिकी रक्षा विभाग से अवर रक्षा सचिव, अधिग्रहण और धारणीयता, पीटीडीओ (कर्तव्यों का निर्वहन) ग्रेगरी कौसनर ने की।

डीटीटीआई समूह की बैठकें आम तौर पर भारत और अमेरिका के बीच बारी-बारी से साल में दो बार आयोजित की जाती है। हालांकि, यह डीटीटीआई बैठक कोविड-19 महामारी के कारण लगातार दूसरी बार वीडियो टेलीकॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई थी।

डीटीटीआई समूह का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा व्यापार संबंधों में निरंतर नेतृत्व पर ध्यान केंद्रित करना और रक्षा उपकरणों के सह-उत्पादन और सह-विकास के लिए अवसर पैदा करना है। डीटीटीआई के तहत थल, नौसेना, वायु और विमान वाहक प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित चार संयुक्त कार्य समूहों की स्थापना की गई है ताकि उनके डोमेन के भीतर परस्पर सहमत परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जा सके। समूह ने सह-अध्यक्षों को चल रही गतिविधियों और सहयोगी अवसरों पर सूचना दी, जिसमें प्राथमिकता पर पूरा करने के लिए लक्षित कई निकट अवधि की परियोजनाएं शामिल हैं।

डीटीटीआई की सफलता का प्रदर्शन करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में, सह-अध्यक्षों ने एक संशोधित आशय के वक्तव्य (एसओआई) पर सहमति व्यक्त की, जो कई विशिष्ट डीटीटीआई परियोजनाएं पर विस्तृत योजना बनाकर और तेजी से प्रगति करके “रक्षा प्रौद्योगिकी सहयोग पर हमारे संवाद को मजबूत करने के लिए” उनके इरादे की घोषणा करता है।

सह-अध्यक्षों को यह जानकर भी प्रसन्नता हुई कि सितंबर 2020 में डीटीटीआई समूह की पिछली बैठक के बाद से, संयुक्त कार्य समूह एयर सिस्टम के तहत मानव रहित हवाई वाहन के लिए परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह डीटीटीआई के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

डीटीटीआई समूह के तहत विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के लिए अमेरिकी और भारतीय उद्योगों को और प्रोत्साहित करने के लिए, रक्षा उद्योग सहयोग मंच (डीआईसीएफ) वर्चुअल एक्सपो 8 नवंबर, 2021 को आयोजित किया गया था। डीआईसीएफ का आयोजन संयुक्त सचिव (रक्षा उद्योग संवर्धन) अनुराग बाजपेयी और औद्योगिक नीति के लिए उप सहायक रक्षा सचिव और जेसी सालाजार ने किया था। यह मंच भारतीय और अमेरिकी उद्योगों को सीधे डीटीटीआई में शामिल होने का अवसर प्रदान करता है और औद्योगिक सहयोग को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर सरकार और उद्योग के बीच संवाद की सुविधा प्रदान करता है। चर्चा के परिणामों के बारे में डीटीटीआई समूह के सह-अध्यक्षों को जानकारी दी गई।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.