भारत आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहे 27वें निवेश संवर्धन एजेंसियों के विश्व संघ के अंतर्राष्ट्रीय निवेश सम्मेलन की मेजबानी करेगा। भारत सरकार की राष्ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी तथा विश्व निवेश संवर्धन एजेंसी संघ नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कॉन्वेंशन एण्ड एक्सपो सेंटर-यशोभूमि में इस सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं।
उद्योग संवर्धन तथा आंतरिक व्यापार विभाग के अंतर्गत यह सम्मेलन अब तक का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय निवेश सम्मेलन होगा।
केंद्रीय वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 13 दिसंबर को डेकेड ऑफ़ एक्शन में व्यापार तथा निवेश की भूमिका पर मुख्य भाषण देंगे। पीयूष गोयल एक्सपीरियंस इंडिया सेंटर-ईआईसी का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अंतर्गत वर्चुअल वास्तविकता, संवर्धित वास्तविकता, आपसी बातचीत वाली टच-स्क्रीन और प्रक्षेपण मानचित्रण सहित सेवा, प्रौद्योगिकी तथा विभिन्न प्रौद्योगिकियों के जरिए उत्पादों में भारत की श्रेष्ठ पेशकश का प्रदर्शन किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय निवेश सम्मेलन भारत में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में एक हजार से अधिक प्रतिभागी, 50 निवेश संवर्धन एजेंसी-आईपीए और विभिन्न बहुपक्षीय एजेंसियां भागीदारी करेंगे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment