भारत का यह दृढ़ विश्वास है कि तरल हाइड्रोकार्बन का मूल्य निर्धारण उचित, जिम्मेदार और बाजार की ताकतों द्वारा होना चाहिए। भारत ने तेल उत्पादक देशों द्वारा कृत्रिम रूप से तेल की आपूर्ति को मांग के स्तर से नीचे समायोजित किए जाने की वजह से होने वाली कीमतों में बढ़ोतरी और नकारात्मक परिणाम को लेकर बार-बार चिंता व्यक्त की है।
भारत अपने सामरिक पेट्रोलियम भंडार से 50 लाख (5 मिलियन) बैरल कच्चा तेल जारी करने पर सहमत हुआ है। तेल को जारी करने की यह प्रक्रिया समानांतर रूप से और संयुक्त राज्य अमेरिका, चीनी लोक गणराज्य, जापान और कोरिया गणराज्य सहित अन्य प्रमुख वैश्विक ऊर्जा उपभोक्ताओं के परामर्श से होगी।
माननीय प्रधानमंत्री मोदी घरेलू स्तर पर पेट्रोलियम/डीजल की ऊंची कीमतों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। मुद्रास्फीति के दबाव को नियंत्रित करने के प्रयासों के तहत, भारत सरकार ने 3 नवंबर 2021 को पेट्रोल और डीजल पर ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क’ में क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये की कमी की थी। इसके बाद कई राज्य सरकारों द्वारा ईंधन पर लगने वाले मूल्य वर्द्धित कर (वैट) में कमी की गई। सरकार पर भारी वित्तीय बोझ के बावजूद, नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए ये कठिन कदम उठाए गए।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment