भारत- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू होगा। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 27 नवम्बर तक चलने वाले मेले का उद्घाटन करेंगे। व्यापार मेले का विषय है- वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल यानी स्थानीय उत्पाद को समर्थन और उसका वैश्विक विस्तार। 14 दिन के इस आयोजन का महत्व आजादी के अमृत महोत्सव के साथ और बढ़ जाता है। 29 राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश तथा संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन सहित 12 देश मेले में हिस्सा ले रहे हैं।
मेले में देश-विदेश से लगभग दो हजार पांच सौ प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। मेले का पहला पांच दिन विशेष रूप से व्यावसायिक दिनों के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं, आम लोगों के लिए यह 19 नवंबर से खुलेगा। मेले का समय सुबह दस बजे से शाम साढ़े सात बजे तक निर्धारित है। व्यापार मेले में प्रवेश के लिए टिकट दिल्ली मेट्रों के 67 स्टेशनों से खरीदे जा सकते हैं। आम दिनों में छुट्टियों वाले दिन टिकट की दर बड़े लोगों के लिए एक सौ 50 रूपये और बच्चों के लिए 60 रूपये होगी। वहीं सप्ताह के बाकी दिनों में प्रति व्यक्ति टिकट की दर 80 रुपये और बच्चों के लिए 40 रुपये रखी गई है। वहीं दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेले में प्रवेश निःशुल्क होगा।
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment