Categories: News-Headlines

भारतीय वायु सेना संघर्ष ग्रस्‍त यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा में शामिल हुई

यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित लाने के लिए शुरू किए गए गंगा अभियान में और तेजी लाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय वायुसेना से इस अभियान में शामिल होने को कहा है। भारतीय वायुसेना की क्षमता का लाभ लेते हुए ये सुनिश्चित किया जाएगा कि कम से कम समय में अधिक लोगों को यूक्रेन से सुरक्षित निकाला जा सके।

सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने का अभियान तेज कर दिया है। युद्धग्रस्‍त यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए अगले तीन दिनों में 26 उडानें संचालित की जायेंगी। विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने बताया कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बडे शहर खारकीव से भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्‍च प्राथमिकता है। उन्‍होंने कहा कि लगभग 12 हजार भारतीय नाग‍रिक यूक्रेन छोड चुके हैं। यूक्रेन का हवाई मार्ग बंद होने के बाद, भारत अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्‍लोवाकिया जैसे पडोसी देशों की सीमाओं से बाहर निकाल रहा है।

ये जो बॉर्डर क्रॉसिंग्स हैं, इनमें से पांच लाख लोग निकले हैं जब से कॉन्फ्लिक्‍ट शुरू हुआ और हमारे जितने भी नागरिक कीव में थे, जितने भी हमारे छात्र कीव में थे, उनको सभी को हमने ये सलाह दी ये पश्चिम की तरफ आएं और ये वहां से जब भी मौका मिले एग्जिट करें और काफी ऑप्‍शंस एग्जिट करने के लिए हैं, हंगरी की तरफ जा सकते हैं, स्‍लोवाकिया की तरफ जा सकते हैं, रोमानिया, पोलैंड जहां भी एग्जिट हो सकता है, वहां से एग्जिट करें और मॉल्‍डोवा भी पांचवां रूट खुल गया है। तो इस प्रयास में आप देख सकते हैं सात हजार सात सौ हमारे नागरिक निकल गए हैं वहां से इन रूट्स से।

भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रि‍या तेज करने के लिए इन देशों में चार केन्‍द्रीय मंत्रियों हरदीप सिंह पुरी, किरेन रिजि‍जू, ज्‍योतिरादि‍त्‍य सिंधि‍या और जनरल वी.के. सिंह को तैनात किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 मई को होने वाली सीयूईटी स्‍नातक परीक्षा 2026 स्थगित की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की… Read More

2 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक… Read More

2 hours ago

NSA अजीत डोभाल से मिले मार्को रूबियो, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने की लगातार… Read More

18 hours ago

अवैध कब्जा बनाम सियासत… बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ ‘बुलडोजर का खेला’?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More

18 hours ago

पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.