Categories: News-Headlines

भारतीय वायु सेना आज अपनी स्‍थापना की नवासीं-वीं वर्षगांठ मना रही है

भारतीय वायु सेना आज अपनी स्‍थापना की नवासी-वीं वर्षगांठ मना रही है। पिछले आठ दशकों में भारतीय वायुसेना ने तकनीकी विकास किया है और राष्‍ट्र के समक्ष किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए पर्याप्‍त शक्तियां हासिल की हैं। यह भारतीय आकाश की रक्षा करने के प्रति संकल्‍पबद्ध रही है और इसने प्राकृतिक आपदाओं के समय भी देश के लोगों की सहायता करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर परम्‍परागत रूप में गाजियाबाद स्थित वायु सेना केन्‍द्र हिंडन में विभिन्‍न विमानों द्वारा शानदार हवाई प्रदर्शन और परेड तथा अलंकरण समारोह आयोजित किया जा रहा है।

वायु सेना अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी परेड का निरक्षण करेंगे। इस समारोह में कई गणमान्‍य और विशिष्‍ट व्‍यक्ति हिस्‍सा लेंगे। हवाई प्रदर्शन में धरोहर विमान, आधुनिक परिवहन विमान और अग्रिम पंक्ति के लडाकू विमान हिस्‍सा लेंगे। समारोह का समापन मंत्रमुग्‍ध कर देने वाली हवाई कला-बाजी के साथ होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 minutes ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

11 minutes ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.