Categories: News-Headlines

भारतीय रेलवे ने फरवरी, 2024 तक 1434.03 एमटी माल लदान किया

अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 तक संचयी आधार पर, भारतीय रेलवे द्वारा पिछले वर्ष की 1367.5 एमटी की लोडिंग के मुकाबले 1434.01 एमटी की माल लदान हासिल की गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 66.51 एमटी का सुधार दर्शाता है। रेलवे ने पिछले वर्ष के 149088.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 155557.1 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 6468.17 करोड़ रुपये का सुधार दर्शाता हैं।

फरवरी 2024 के महीने के दौरान, फरवरी 2023 में 124.03 एमटी की लोडिंग के मुकाबले 136.60 एमटी की मूल माल ढुलाई की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.13 प्रतिशत अधिक है। फरवरी 2023 में 13700.75 करोड़ रुपये की माल ढुलाई आय के मुकाबले फरवरी 2024 में 14931.89 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 8.98 प्रतिशत का सुधार दर्शाती है।

भारतीय रेलवे ने फरवरी 2024 के दौरान कोयले में 59.08 एमटी, लौह अयस्क में 15.11 एमटी, पिग आयरन और तैयार स्टील में 5.69 एमटी, सीमेंट (क्लिंकर को छोड़कर) में 7.59 एमटी, क्लिंकर में 5.45 एमटी, खाद्यान्न में 5.10 एमटी, उर्वरक में 3.962 एमटी, खनिज तेल में 4.06 एमटी, कंटेनरों में 7.00 एमटी और शेष अन्य सामान में 10.66 एमटी की लोडिंग हासिल की।

“हंग्री फॉर कार्गो” मंत्र का पालन करते हुए, भारतीय रेलवे ने व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और त्वरित नीति निर्माण द्वारा समर्थित व्यवसाय विकास इकाइयों के काम ने रेलवे को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में सहायता प्रदान की है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

5 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

5 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

7 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

8 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

9 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.