Categories: News-Headlines

भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2023 तक इस वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों में लगभग 75% पूंजीगत व्यय का उपभोग (अब तक का सर्वाधिक) किया

भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2023 तक इस वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों में लगभग 75% पूंजीगत व्यय का उपभोग (अब तक का सर्वाधिक) किया है। भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2023 तक कुल 1,95,929.97 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया है, जो इस वित्तीय वर्ष के दौरान रेलवे के कुल पूंजीगत व्यय (2.62 लाख करोड़ रुपये) का लगभग 75% हिस्सा है।

भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2022 में इसी अवधि के दौरान 1,46,248.73 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया था। इस वर्ष, पूंजीगत व्यय का इस्तेमाल पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 33% अधिक है।

यह निवेश विभिन्न बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं जैसे नई लाइनें बनाने, दोहरीकरण, गेज परिवर्तन और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने में किया जाता है। रेलवे के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सुरक्षा संबंधी सुविधाओं की बढ़ोतरी करने में अत्यधिक राशि का निवेश किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

34 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.