भारतीय रेलवे, कर्मचारीयों के लिए प्रतिबद्धता और उनके कल्याण के मामलों में हमेशा सबसे आगे रहा है। मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) भारतीय रेलवे के लगभग 12 लाख सुदृढ़ कार्यबल को पूरा करने वाली सबसे महत्वाकांक्षी पहलों में से एक है। डिजिटलीकरण के साथ पास सुविधा, सेवानिवृत्ति पर अंतिम निपटान और स्थानांतरण मामलों को एचआरएमएस के जरिए पहले से ही किया जा रहा है। इस तरह की पहल के चलते मानव संसाधन कार्यक्षेत्र के प्रदर्शन सूचकांकों में एक स्पष्ट परिवर्तन हुआ है।
हालिया महीनों में भारतीय रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष में अब तक बड़ी संख्या में पदोन्नति दी है। भारतीय रेलवे ने इस वित्तीय वर्ष के अंतिम 5 महीनों के दौरान अब तक 72,825 कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। विशाल आकार, हितधारकों की संख्या व शामिल जटिलताओं के कारण मानव संसाधन से संबंधित किसी भी पहल का कार्यान्वयन एक बड़ा काम है। हालांकि, सभी क्षेत्र इकाइयां इन चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ी हैं और वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले 5 महीनों में लगभग 6 फीसदी कर्मचारी पहले ही लाभान्वित हो चुके हैं। उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष में 10-11 फीसदी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियां भारतीय रेलवे की एक और बड़ी कल्याणकारी पहल है, जिसके तहत हर साल लगभग 6,000 नियुक्तियां होती हैं। यह रेलवे कर्मचारियों के लिए उपलब्ध प्रमुख सुरक्षा पहलों में से एक है।
2022 में 1.4.2022 तक 928 चयनों में से 794 को पूरा कर लिया गया है, जो कुल का 86 फीसदी हिस्सा है। इस तरह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 1.4.2021 तक होने वाले 1063 चयनों में से 487 को अगस्त 2021 के अंत तक पूरा कर लिया गया है, जोकि कुल का लगभग 46 फीसदी है। इसमें पूर्वी रेलवे, उत्तरी रेलवे और दक्षिण- पूर्वी रेलवे ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
2022 में 1.4.2022 तक 3,334 उपयुक्तता परीक्षणों में से 3,124 पूरे हो चुके हैं, जोकि कुल का 94 फीसदी है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14 फीसदी अधिक है। 1.4.2021 को बाकी 3035 उपयुक्तता/ट्रेड परीक्षणों में से 2420 परीक्षणों को अगस्त, 2021 के अंत तक पूरा कर लिया गया, जोकि कुल का लगभग 80 फीसदी है। इसमें पूर्वी तटीय रेलवे, उत्तरी रेलवे और दक्षिण पूर्वी रेलवे ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
वर्ष 2022 में 1.4.2022 तक बाकी 3647 अनुकंपा नियुक्ति मामलों में से 2936 पूरे हो चुके हैं, जोकि कुल का 81 फीसदी है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2 फीसदी अधिक है। 1.1.2021 तक बाकी 5783 अनुकंपा नियुक्तियों में से 4542 मामले अगस्त 2021 के अंत तक पूरे किए गए, जोकि कुल का लगभग 79 फीसदी है। इसमें पूर्वी तटीय रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और उत्तरी रेलवे ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment