भारतीय रेलवे (आईआर) ने इस वित्त वर्ष के पहले 4 महीनों में एक बार फिर संचयी आधार पर 500 मीट्रिक टन माल लादने का आंकड़ा पार कर लिया। पिछले वर्ष लादे गए 501.55 मीट्रिक टन माल के मुकाबले अप्रैल-जुलाई 2023 तक 507.7 मीट्रिक टन माल लादा गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.23 प्रतिशत अधिक है।
रेलवे ने पिछले वर्ष के 53,731 करोड़ रुपये के मुकाबले 55,459 करोड़ रुपये अर्जित किए, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 3.22 प्रतिशत अधिक है।
अप्रैल-जुलाई 2023 से, संचयी आधार पर, भारतीय रेलवे की कुल आमदनी पिछले वर्ष के 75,847 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 80,869 करोड़ रुपये (कोचिंग, माल, विविध, अन्य कोचिंग आय सहित) रही, जो पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 6.62 प्रतिशत अधिक है।
जुलाई 2023 के महीने के दौरान, जुलाई 2022 में 122.15 मीट्रिक टन की लोडिंग के मुकाबले 123.98 मीट्रिक टन की प्रारंभिक माल ढुलाई की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 1.5 प्रतिशत का सुधार है। जुलाई 2022 में माल ढुलाई से 13,163 करोड़ रुपये की आमदनी के मुकाबले जुलाई 2023 में 13,578 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत का सुधार हुआ।
“हंग्री फॉर कार्गो” मंत्र का पालन करते हुए, आईआर ने व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए। ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और त्वरित नीति निर्माण द्वारा समर्थित व्यवसाय विकास इकाइयों के काम ने रेलवे को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में मदद की।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment