नागालैंड के कोहिमा में आयोजित 56वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) भारतीय रेलवे की महिला टीम विजेता बनी। भारतीय रेलवे की महिला एथलीटों ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि पुरुष टीम रजत पदक जीतने में सफल रही। चैंपियनशिप में सुश्री वर्षा देवी, मंजू यादव, प्रीनू यादव और मुन्नी देवी रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम की सदस्य थीं।
व्यक्तिगत स्पर्धा में, भारतीय रेलवे की महिला एथलीटों ने शीर्ष 5 स्थानों पर कब्जा किया और टीम स्पर्धा में भारतीय रेलवे के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में नरेंद्र प्रताप, दिनेश, वीरेंद्र कुमार पाल और हर्षद म्हात्रे की भारतीय रेलवे टीम ने रजत पदक हासिल किया।
भारतीय रेलवे देश में खिलाड़ियों के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है। रेलवे ने हमेशा खेलों में देश के लिए उत्कृष्ट योगदान दिया है। रेलवे के खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। रेलवे के खिलाड़ियों ने भारत द्वारा जीते गए कुल सात पदकों में से चार पदक प्राप्त कर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment