Categories: News-Headlines

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्रगति मैदान में हॉल नं.3 में डिजिटल नवाचार दीर्घा स्थापित की

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्रगति मैदान में हॉल नं.3 में डिजिटल नवाचार दीर्घा स्थापित की है। इसका उद्देश्‍य जी20 देशो के प्रतिनिधियों को भारत की डिजिटल पहलों से अवगत कराना है। इस दीर्घा में 5 मुख्‍य डिजिटल पहलों को प्रदर्शित किया गया है।

रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार चौधरी ने बताया कि दीर्घा में डिजिटल मुद्रा प्रदर्शित की गयी है जिसके वैलेट को डाउनलोड कर कोई भी लेन-देन किया जा सकेगा। अजय कुमार चौधरी ने बताया कि यह वैलेट हर यूपीआई प्‍लेटफार्म पर काम करता है।

दीर्घा मे यूपीआई वन वर्ल्‍ड, रूपे ऑन द गो, भारत बिल भुगतान प्रणाली और आसान ऋण के लिए सार्वजनिक प्रौद्योगिकी मंच को भी प्रदर्शित किया गया है। रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक विवेक दीप ने आकाशवाणी को बताया कि इस दीर्घा का उद्देश्‍य जी20 प्रतिनिधियों को भारत की त्‍वरित भुगतान प्रणाली -यूपीआई का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।

सार्वजनिक प्रौद्योगिकी मंच से ऋण की मंजूरी और प्रदायगी आसान होगी। यूपीआई वन वर्ल्‍ड का उपयोग कर प्रयोक्‍ता भारत मे बैंक खाता न होने पर भी लेन-देन कर सकेंगे। रूपे ऑन द गो से ग्राहकों को घडी, अंगूठी, चाबी के छल्ले आदि के माध्यम से भुगतान की सुविधा मिलेगी। भारत बिल भुगतान प्रणाली से सीमा पार बिल भुगतान किया जा सकेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.