भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने आज नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निजी दस्तावेजों का संग्रह( प्राइवेट पेपर्स) प्राप्त किया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के परिवार द्वारा कागजात सौंपे जाने के लिए राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा एक औपचारिक हस्ताक्षर समारोह भी आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के महानिदेशक अरुण सिंघल मौजूद थे। उन्होंने आकाशवाणी से बातचीत में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार पूर्व राष्ट्रपतियों से संबंधित दस्तावेजों का संग्रह एकत्र करने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि संगठन के पास पहले से ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद और वी. वी. गिरि जैसे पूर्व राष्ट्रपतियों से संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं।
भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार भारत सरकार के गैर-वर्तमान अभिलेखों का संरक्षक है और सार्वजनिक अभिलेख अधिनियम 1993 के प्रावधान के अनुसार प्रशासकों और शोधकर्ताओं के उपयोग के लिए उन्हें ट्रस्ट में रखता है। एक प्रमुख अभिलेखीय संस्थान के रूप में, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार अभिलेखीय चेतना को निर्देशित करने और आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सार्वजनिक अभिलेखों के विशाल संग्रह के अलावा, अभिलेखागार के पास सभी क्षेत्रों के प्रतिष्ठित भारतीयों के निजी कागजातों का समृद्ध और निरंतर बढ़ता संग्रह है, जिन्होंने हमारे राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment