Categories: News-Headlines

भारतीय राजनयिक अमनदीप सिंह गिल, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रौद्योगिकी दूत नियुक्त

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने भारत के वरिष्‍ठ राजनयिक अमनदीप सिंह गिल को प्रौद्योगिकी संबंधी दूत नियुक्‍त किया है। वे अंतरराष्ट्रीय डिजिटल सहयोग में कार्यक्रमों का समन्‍वय करेंगे। एंटोनियो गुतेरस के प्रवक्‍ता स्‍टीफन दुजारिक ने कहा कि अमनदीप सिंह गिल डिजिटल प्रौद्योगिकी के बारे में काफी विचारशील हैं और उन्‍हें डिजिटल प्रौद्योगिकी का फायदा लेन की ठोस जानकारी है।

अमनदीप सिंह गिल 2016 से 2018 तक जिनेवा में निरस्‍त्रीकरण सम्‍मेलन में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि थे। वे इस समय जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय और विकास अध्‍ययन के स्‍नातक संस्‍थान में डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अनुसंधान परियोजना के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

4 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.