भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31(1) के तहत सीडीपीक्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर्स एशिया II प्रा. लि. (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य) में हिस्सेदारी के अधिग्रहण को स्वीकृति दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन सीपीएल जीपीईसी (मॉरिशस) होल्डिंग लिमिटेड से लक्षित कंपनी में अतिरिक्त 10 प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण से संबंधित है। अधिग्रहणकर्ता के पास वर्तमान में लक्षित कंपनी की 40 फीसदी शेयरधारिता है।
अधिग्रहणकर्ता कंपनी सिंगापुर की है और वैश्विक स्तर पर लगभग 420 अरब सीएडी के निवेश की सकल संपदाओं के साथ एक दीर्घकालिक संस्थागत निवेशक कैस्से डि डिपोट ईटी प्लेसमेंट ड्यू क्यूबेक की एक प्रत्यक्ष और पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है, जो मुख्य रूप से सार्वजनिक और समानांतर सार्वजनिक पेंशन और बीमा योजनाओं के लिए कोष का प्रबंधन करती है।
लक्षित कंपनी नवीनीकृत ऊर्जा (पवन और सौर सहित), पारेषण, सुपर क्रिटिकल कोयला और गैस आधारित उत्पादन में हुए निवेश के साथ भारतीय बिजली क्षेत्र में एक विदेशी निवेश है। लक्षित कंपनी ने भारत में 2002 में प्रवेश किया था और उसके बाद पारम्परिक और नवीनीकृत संपदाओं के अपने पोर्टफोलियो का खासा विस्तार किया है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment