Categories: News-Headlines

भारतीय नौसेना ने सोमालीयाई समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत जहाज के चालक दल के 17 सदस्यों को बचाया; सभी 35 डाकुओं ने आत्मसमर्पण किया

भारतीय नौसेना ने सोमालियाई लुटेरों द्वारा अपहृत मालवाहक जहाज एम.वी. रुएन को मुक्त कराकर चालक दल के 17 सदस्‍यों को सुरक्षित छुड़ा लिया है और सभी 35 सोमालियाई लुटेरों को हिरासत में ले लिया है। नौसेना के अनुसार, आईएनएस कोलकाता ने भारतीय तट से लगभग दो हज़ार छह सौ किलोमीटर दूर अपहर्ताओं के नियंत्रण वाले इस जहाज को रूकने के लिए बाध्य किया। चालीस घंटे चले इस अभियान के लिए युद्धपोत आईएनएस सुभद्रा, ऊंचाई पर उड़ान भर सकने वाले ड्रोन, गश्ती विमान और मार्कोस प्रहार कमांडो की मदद ली गई।

पिछले एक दशक में, सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने महत्‍वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में काफी व्‍यवधान उत्‍पन्न किए हैं। दिसम्‍बर-2023 से अब तक इन जलमार्गों पर अपहरण और अपहरण के प्रयासों की कम से कम 17 घटनाएं हो चुकी हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.