भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन प्लेटफॉर्म INS विशाखापत्तनम और INS त्रिकंड, पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग आरएडीएम विनीत मैक्कार्टी की कमान के तहत 08 से 11 अगस्त 2023 तक दुबई में रशीद बंदरगाह का दौरा कर रहे हैं। आईएनएस विशाखापत्तनम और आईएनएस त्रिकंड की कमान को क्रमशः कैप्टन अशोक राव और कैप्टन प्रमोद जी थॉमस संभाल रहे हैं।
इस यात्रा के दौरान, समुद्री पोत संचालन के विभिन्न मुद्दों पर यूएई नौसेना के साथ पेशेवर वार्तालाप किया जाएगा और दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने एवं संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा भी किया जाएगा। दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन और तालमेल बढ़ाने के लिए यूएई नौसेना के साथ द्विपक्षीय अभ्यास ‘ज़ायद तलवार’ भी निर्धारित है। वर्तमान यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री साझेदारी में वृद्धि करेगी और इस क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों की समान सूझबूझ को बढ़ावा देगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment