भारतीय नौसेना का पी-8 विमान 14 मार्च, 2023 को अमेरिका के ग्वाम में पहुंच गया है, जहां वह ‘एक्सरसाइज सी-ड्रैगन 23’ में हिस्सा लेगा। यह अमेरिका की नौसेना द्वारा संचालित तीसरा सैन्याभ्यास है, जिसमें लंबी दूरी वाले एमआर एएसडब्लू विमानों के लिये बहुपक्षीय एएससडब्लू अभ्यास आयोजित किया जाता है।
यह सैन्याभ्यास 15 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक चलेगा। इस दौरान सैन्याभ्यास में हिस्सा लेने वाले देश पनडुब्बी-रोधी संयुक्त कार्रवाई का अभ्यास करेंगे। इन सैन्याभ्यासों की सघनता और दायरे को पिछले कई वर्षों के दौरान लगातार बढ़ाया जाता रहा है, ताकि उन्नत एएसडब्लू अभ्यास को शामिल किया जा सके।
अभ्यास के दौरान सी-ड्रैगन 23 की क्षमताओं की परख की जायेगी। इस सिलसिले में वह अन्य विमानों के साथ पानी के भीतर स्थित लक्ष्यों को भेदने का प्रदर्शन करेगा। इसके साथ ही आपस में विशेषज्ञता का आदान-प्रदान भी किया जायेगा। सैन्याभ्यास में पी-8आई भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करेगा, जबकि अमेरिकी नौसेना का पी8ए, जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल का पी1, कनाडा की शाही वायुसेना की सीपी 140 और कोरिया गणराज्य की नौसेना का पी3सी विमान हिस्सा लेगा।
सैन्याभ्यास का उद्देश्य है मित्र नौसेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और तालमेल बैठाना, जो उनके साझा मूल्यों तथा मुक्त व समावेशी हिंद-प्रशांत के लिये संकल्प पर आधारित है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment