भारतीय नौसेना 14 दिसंबर 23 को विशाखापत्तनम स्थित नौसेना डॉकयार्ड में आयोजित एक औपचारिक कमीशनिंग समारोह में आईएनएस तारमुगली, जोकि तेज गति से हमला करने वाला जलपोत (फास्ट अटैक क्राफ्ट) है, को अपने बेड़े में शामिल करेगी। इस जहाज को अब तक की अपनी विशिष्ट सेवा के दौरान तीन नामों के साथ दो देशों के झंडे के तले काम करने का अनूठा गौरव प्राप्त है। भारतीय नौसेना में आईएनएस तिलंचांग, एक ट्रिंकट श्रेणी के जहाज, के रूप में कमीशन किया गया, यह जलपोत 2006 तक सक्रिय सेवा में था और उसके बाद आईओआर में राजनयिक स्तर के संलग्नता (आउटरीच) के हिस्से के रूप में, भारत सरकार द्वारा इसे मालदीव नेशनल डिफेन्स फोर्स (एमएनडीएफ) को उपहार में दिया गया था।
इस जहाज को 16 अप्रैल 2006 को एमसीजीएस हुरवे के रूप में एमएनडीएफ में शामिल किया गया था और वहां इसने मई 2023 में डीकमीशन होने तक सेवा प्रदान की थी। जहाज को भारतीय नौसेना में वापस कर दिया गया, जिसने एमएनडीएफ को नए एमसीजीएस हुरवे के रूप में एक इन-सर्विस वॉटरजेट फास्ट अटैक क्राफ्ट, आईएनएस तारमुगली भी प्रदान किया था। लौटाए गए जहाज की विस्तृत जांच के बाद, उसे नवीनीकृत व मरम्मत करने और भारतीय नौसेना के बल स्तरों में फिर से शामिल करने का निर्णय लिया गया। पिछले छह महीनों के दौरान विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना द्वारा इस जहाज की व्यापक मरम्मत एवं उन्नयन किया गया है और 14 दिसंबर 2023 को विशाखापत्तनम में ‘आईएनएस तारमुगली’ के रूप में इसका कमीशन किया जाना निर्धारित है। वाईस एडमिरल संदीप नैथानी, चीफ ऑफ मटेरियल इस कमीशनिंग समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment