भारतीय नौसेना (आईएन) और मेसर्स लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के बीच आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। भारतीय नौसेना की तरफ से चीफ ऑफ मैटरियल (कॉम) वाइस एडमिरल संदीप नैथानी और लार्सन एंड टुब्रो बोर्ड के सदस्य तथा पूर्णकालिक निदेशक (रक्षा एवं स्मार्ट टेक्नोलॉजीज) जयंत दामोदर पाटिल ने एमओयू पर दस्तखत किये।
इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य भारतीय नौसेना में शामिल करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों से प्रौद्योगिकियों के समवेशन के लिए मैसर्स एलएंडटी को ज्ञान के भागीदार के रूप में शामिल करना है। इसके अलावा, समझौता ज्ञापन का उद्देश्य पारस्परिक हित की समकालीन एवं उभरती प्रौद्योगिकियों से संबंधित नवीन तथा अग्रणी परियोजनाओं पर सहयोग करने के लिए भारतीय नौसेना और लार्सन एंड टुब्रो को एक साथ लेकर आना है।
समझौता ज्ञापन में विद्युत, हथियार, इंजीनियरिंग, मशीनरी और नियंत्रण तथा नौसेना के एक युद्धपोत के ढांचे से संबंधित सभी पहलुओं को शामिल किया गया है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment